गोण्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतहा ताल निवासी लोकनाथ तिवारी की बेटी सुधा शुक्ला (35) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया। बताया जाता हैं कि पुत्री अपने मायके आई थी। उसके ससुराल वाले गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहते हैं।

