गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन डूबे, दो को निकाला गया एक लापता ग्रामीणो ने किया सड़क जाम

graameeno-ne-kiya-sadak-jaam

गोण्डा। जनपद के कोतवाली देहात विकासखंड परसपुर के ग्राम सभा चांदपुर के मजरा मझवा निवासी राजेश गौतम करीब 17 वर्ष पुत्र गुरुबक्स गौतम कल बुधवार को मूर्ति विसर्जन में गोंडा डेहरासा मार्ग पर कटहाघाट पुल के पास नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए थे जहां पर 3 लड़कों के डूबने की सूचना मिली जिसमे 2 को किसी प्रकार से बुधवार को ही सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक के नदी में डूबने से अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। कल से ही नगर कोतवाली व देहात कोतवाली का परिजन चक्कर काट रहे हैं लेकिन सीमा को लेकर एक दूसरे पर टाला जा रहा था ।क्योंकि पुल नगर कोतवाली में आता है और लड़का कोतवाली देहात में आता है। कोई कार्यवाही ना होने से नाराज ग्रामीणों ने गोंडा डेहरास मार्ग कटहाघाट पुल को को पूर्ण रूप से जाम कर दिया, मौके पर दोनों थानों की पुलिस व एडीएम गोंडा पहुचकर आश्वासन दिया तब जाकर यातायात बहाल हुआ।


”go"