गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आधार नहीं, तो पेंशन नहीं--जिला प्रोवेशन अधिकारी

nahin--jila-proveshan-adhikaaree

गोण्डा। जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण कराया जाना अनिवार्य है। आधार प्रमाणीकरण न होने से उन्हे पेंशन का भुगतान नहीं किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि सभी लाभार्थियों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है, परन्तु द्वितीय किश्त का भुगतान उन्ही लाभार्थियों को होगा, जिनका आधार केवाईसी पूर्ण हो चुका है। उन्होने बताया कि जिनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, वे समस्त लाभार्थी एक सप्ताह के अन्दर अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें। 

           उन्होंने कहा है कि इसके लिए नजदीकी कम्प्यूटर सेंटर, लोकवाणी आदि अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर आधार प्रमाणीकरण करा सकती हैं।

”go"