गोण्डा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त सभा द्वारा भगवान चित्रगुप्त कलम दवात पूजन एवं भैया दूज के दिन विशाल भंडारे का आयोजन गुरुनानक चौक चौराहे पर किया गया। सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि परमपिता ब्रह्मा जी के दिव्य अंश तथा, ब्रह्मांड के समस्त प्राणियों के पाप और पुण्य का न्याय करने वाले वैश्विक न्यायाधीश, श्रृष्टि के लेखाकार, कायस्थ वंशज के आदि पिता, भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त महाराज जी के पूजन-दिवस (लेखनी पूजन) कलम दवाद की पूजा की जाती है।
समाजसेवी अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त महाराज सभी कायस्थ के ही नहीं सभी वर्गों के आराध्य है स इस लिए सभी को सन्मार्ग का पथिक बनाएं, तथा अपनी दया दृष्टि एवं कृपा दृष्टि बनाए रखें। सभी के अंतस में सद्कर्मों की प्रेरणा का संचार करें, यही कामना है। इस भंडारे को सफल बनाने में आलोक सिन्हा, अश्विनी श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, हर्षवर्धन, प्रमोद नंदन, रमेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल, पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल प्रत्याशी अजय शंकर बंटी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष महाराज श्रीवास्तव एडवोकेट, संतोष श्रीवास्तव, नीलमणि, अतुल श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, गगन, मनीष सिंह, केके एडवोकेट, विनोद श्रीवास्तव आदि हजारों कायस्थ ने इस विशाल भंडारे में अपना अहम योगदान दिया।