गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-उपनिषद का सार है भागवत-कथा--रविशंकर महाराज

ka-saar-hai-bhaagavat

-कलश यात्रा से नगर के ठठेरी बाजार में रविशंकर महाराज की कथा शुरू
गोण्डा। श्रीमद्भागवत की पावन कथा वेद और समस्त उपनिषदों का सार है। भागवत में भगवान कृष्ण का पावव चरित्र और उनकी ललित लीला का श्रवण से मानव में भक्ति बढ़ती है। नगर के चौक बाजार स्थित ठठेरी बाजार में शनिवार के सायं से श्रीमद्भागवत कथा के साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ करते हुए विख्यात संत रविशंकर महाराज ने व्यक्त किए।
कथा के पूर्व सुबह नौ बजे कथा आयोजन स्थल से लेकर दुरूखहरणनाथ तक समाजसेवी व भोलेभक्त संदीप मेहरोत्रा की अगुवाई में  पीले वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं व श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर आकर्षक कलश यात्रा निकाली। कथा आयोजक व्यवसायी कैलाश गुप्त व पुष्पा गुप्ता ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रहे श्रीमद्भागवत कथा का समापन 5 नवम्बर को पूर्णाहुति यज्ञ व भण्डारा के साथ सम्पन्न होगा।

”go"