गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पुलिस ने एटीएम फ्राड गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार

 

ko-kiya-giraphtaar

गोण्डा। एटीएम बूथों पर भोले-भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालकर शातिर गिरोह के सदस्य फरार हो जाते थे। देवीपाटन मंडल सहित पड़ोस के जिलों में यह गिरोह सक्रिय होकर काम करता है। एटीएम फ्राड गिरोह के सरगना रतन कुंडू को पकड़ने में इटियाथोक पुलिस को कामयाबी हासिल हुई हंे पड़ोसी जिला बलरामपुर के तुलसीपुर में एटीएम बूथ पर रतन कुंडू ने चालाकी दिखाते हुए एक ग्राहक का एटीएम बदलकर 60 हजार की नकदी निकाल ली और फरार हो गया था। इसकी सीसीटीवी फुटेज आसपास जिलों के सभी थानों को भेजी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यो के आधार पर कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने काम शुरू किया। रविवार सुबह प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय पुलिस टीम के साथ दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान पारासराय नहर के पास बाइक सवार फ्राड एटीएम का सरगना रतन कुंडू उन्हें दिख गया। पुलिस टीम को देखते ही वह बाइक छोड़ भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थानाक्षेत्र के तेलियानी रोड रतन कुंडू के पास से छह एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड, मोटरसाइकिल, तीन नकली नंबर प्लेट और अवैध तमंचा मिला है। रतन कुंडू के खिलाफ कोतवाली इटियाथोक में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रतन कुंडू का आपराधिक इतिहास रू पुलिस ने बताया कि रतन कुंडू के आपराधिक इतिहास की फेहरिस्त बड़ी लम्बी है। उसे एटीएम कार्ड को बदलने में महारत हासिल थी। पलक झपकते ही कई लोगो के एटीएम कार्ड को बदलकर लाखो की नकदी निकालकर फरार हो जाता था। निकली गई रकम से अपने शौक को पूरा करता था। महंगे कपड़ो के साथ अच्छे होटल में भी वह रुकता था। इसके ऊपर बलरामपुर में पांच, फैजाबाद में आठ, बहराइच में दो, इटियाथोक में ती मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है। 



”go"