गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नगर क्षेत्र में नवरात्रि का दुर्गा पूजा महोत्सव की जबरदस्त धूम

 

kee-jabaradast-dhoom

कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज नगर क्षेत्र में नवरात्रि का दुर्गा पूजा महोत्सव की जबरदस्त धूम है। करनैलगंज नगर जय माता दी के जयकारों एवं धार्मिक अनुष्ठानों से माता के जयकारों की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। मौर्य नगर दुर्गा पूजा में मां दुर्गा के अलौकिक रूप उनकी प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं कैलाश बाग मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। जहां लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। नगर के गुरुद्वारा के ठीक सामने मां वैष्णो देवी की गुफा सजाई गई है जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहता है। इसके अलावा सर्बामाई स्थान पर प्रतिमा स्थापित है जहां धार्मिक कार्यक्रम लगातार संचालित हो रहा है। करनैलगंज बस स्टॉप पर भोले बाबा मंदिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है जहां प्रसाद वितरण एवं मां की दर्शन के लिए श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं। करनैलगंज के अलग-अलग स्थानों पर माता का जागरण आयोजित किया जा रहा है। दूरदराज एवं अन्य प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा जबरदस्त तरीके से झांकी और माता गुणगान किया जा रहा है। इसी तरह लगभग प्रत्येक गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना है साढ़े चार सौ से अधिक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई है। लगभग हर तरफ मां के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।


”go"