कर्नलगंज-गोण्डा। कजरी तीज में 12 लाख कांवरियों के मेले की तर्ज पर उसी व्यवस्था के तहत दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन 5 व 6 अक्टूबर को कराया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है। उपजिलाधिकारी हीरालाल ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग, पुलिस, प्रशासन, पंचायत, नगर पालिका एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में सरयू घाट पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा बैरियर लगाने के लिए खाका तैयार किया गया। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि जैसे कजरी तीज मेले पर करीब 12 लाख कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम किए गए थे। घाट पर प्रकाश एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था, भीड़ अधिक होने पर बैरियर लगाकर अवैध तरीके से वाहनों को रोकने तथा 6 तारीख को दोपहर से देर रात तक रास्ते को अवरुद्ध करने, घाट पर साफ सफाई की व्यवस्था के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर सरयू घाट पर भारी भीड़ जुटती है। जिसके मद्देनजर नदी के भीतर बैरीकेटिंग कराने तथा वाहनों को अंदर जाने से रोकने के साथ-साथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी से शिवाकांत दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

