गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भण्डाफोड,तीन गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिल बरामद

 

ne-motarasaikil-chor-giroh

गोण्डा। जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़ किया। थाना कटराबाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 चोर सदस्यों को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा व 1 चाकू बरामद। पुलिस के मुताबिक, थाना कटराबाजार पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 3 अभियुक्तों-01.दुर्गेश मिश्रा, 02. कैश मोहम्मद, 03. हसन अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 14 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।  जामातलाशी के दौरान अभियुक्त दुर्गेश मिश्रा के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस व अभियुक्त कैश मोहम्मद के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।  बरामद मोटरसाइकिलों के बारें मे पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि हमलोगो का एक संगठित गिरोह है। हमलोग अन्य-अन्य जगहो से मोटरसाईकिलों को चोरी कर उनकी नम्बर प्लेटों को बदलकर उनकी विक्री करते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।


”go"