गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अधिवक्ता के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मोबाइल, नगदी व ज्वेलरी में से मोबाइल खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया

yuvak-ko-giraphtaar-kiya

 -चोरी करने वाले लोग पुलिस की पकड़ से दूर

कर्नलगंज-गोण्डा। अधिवक्ता के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मोबाइल, नगदी व ज्वेलरी में से मोबाइल खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी करने वाले लोग पकड़ से बाहर हैं। करनैलगंज तहसील के अधिवक्ता शिवशंकर मिश्रा निवासी ग्राम दत्तनगर के घर में 11 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी किया जिसमें उनकी मेधावी बेटी को सरकार की तरफ से मिला मोबाइल, पांच हजार रुपये नगद व ज्वेलरी चोरी में गया था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने चोरी गए मोबाइल को बरामद किया है। एसआई अजय कुमार सिंह ने बताया कि नूरुल कमर उर्फ कमल पुत्र मेराज अहमद निवासी ग्राम शेखन पुरवा मौजा बाबूपुर थाना कटरा बाजार को दर्ज मुकदमें में धारा 380, 411 आईपीसी से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। उधर अधिवक्ता का कहना है कि मोबाइल सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी करने वाले लोग अभी पकड़ में नही आये हैं।


”go"