गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पागल सियार का आतंक महिला समेत 3 लोगों को काटकर किया घायल

 

ko-kaatakar-kiya-ghaayal

गोण्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव में पागल सियार ने एक महिला समेत 03 लोगों को काट कर लहूलुहान कर दिया। जिससे गांव के लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार डिहवा मजरे की रहने वाली शोभावती पत्नी गुड्डू यादव मंगलवार की शाम खेत से पशुओं का चारा काटने गई थी कि रास्ते में पागल सियार ने उस पर हमला बोला दिया शोर मचाने पर लोग जबतक दौड़ कर पंहुचे तब सियार भाग गया। महिला के हाथ में सियार के काटने से घाव हो गया है। मंगलवार की सुबह में डिहवा मजरे के ही रहने वाले राम अचल पुत्र मेहीलाल खेत में काम करने गये थे और दोपहर में खाना खाने के लिए घर वापस आ रहे थे कि रास्ते में उसी पागल सियार ने उन्हें काट लिया। मंगलवार की शाम को ही छोटू उम्र 17 वर्ष पुत्र गबोधर शौच के लिए खेत में गया था कि पागल सियार ने उस पर हमला बोल दिया। पागल सियार ने उसे कई जगह काट खाया। उसकी आंख और हाथ में गंभीर चोटें आई है। राम अचल और शोभावती का इलाज सीएचसी नवाबगंज में चल रहा है वहीं छोटू को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक ही दिन में हुई तीन घटनाओं से गांव के लोग दहशत में है। लोग अकेले जाते हुए घबरा रहे हैं। गांव के लोग दो तीन के समूह में खेतों में काम करने के लिए जाने को मजबूर हैं।



”go"