गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अधिकारियों की मिलीभगत से नहीं हुआ कोटे का चयन ग्रामीणों में भारी आक्रोश

graameenon-mein-bhaaree-aakrosh

इटियाथोक-गोण्डा । खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां ग्राम पंचायत विशुनपुर तिवारी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान का चयन आज किया जाना था सुबह से ही प्राथमिक विद्यालय रमगढ़िया में दोनों पक्षों के लोग जुटने शुरू हुए वही चुनाव के लिए अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू की ग्राम पंचायत में चल रहे तो स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए कोटे की दुकान के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए दोनों नामांकन पत्र वैध पाएं गए , एक पक्ष के तरफ से सुनीता तिवारी व दूसरे पक्ष से मिथिलेश तिवारी , अधिकारियों के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया दोनों पक्ष अपने-अपने लोगों को इकट्ठा करें दोनों पक्षों के द्वारा अपने-अपने लोगों को इकट्ठा किया गया उसके बाद एक पक्ष के लोग की संख्या कम देखते हुए अधिकारियों की सांठगांठ से मैदान छोड़कर भाग लिए जिसके कारण चयन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई इस बारे में आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया की सुबह से ही लोग स्कूल कैंपस में जमा हुए और जब वोटिंग की बारी आई अधिकारियों की सांठगांठ से  विपक्षियों के द्वारा वाक आउट कर दिया गया इस बारे चयन प्रक्रिया चयनित अधिकारी  योगेश द्विवेदी से इस बारे में बात किया गया तो उन्होंने बताया यह चयन प्रक्रिया का पहला एजेंडा था इस कारण अगली डेट 22 सितंबर को लगाई गई है उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर कार्य किया जा रहा है जबकि ग्रामीणों का कहना है इससे पूर्व तीन बार यह प्रक्रिया हो चुकी है ग्रामीणों का कहना है कि जब संख्या बल के आधार पर कोटे का चयन करना है तो फिर बार-बार एजेंडा क्यों बदला जा रहा है इस प्रक्रिया से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। इस पूरी प्रक्रिया में इटियाथोक पुलिस पूरी तरीके से तैनात रही। इस दौरान योगेश द्विवेदी, सुरेश चंद्र मिश्रा जान्हवी तिवारी मौजूद रही।

”go"