गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पति के आत्महत्या मामले में शिक्षिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ke-viruddh-mukadama-darj

 कर्नलगंज-गोण्डा। विकास खंड हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में तैनात शिक्षिका के पति द्वारा आत्महत्या के मामले में शिक्षिका के विरुद्ध अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। शिक्षिका के पति कुलदीप की मां शांति देवी पत्नी स्वर्गीय रामसेवक जाटव निवासी हरिजन बस्ती थाना बबीना झांसी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि उसका बेटा कुलदीप छह बेटियों के साथ इकलौता बेटा था। जिसकी शादी वर्ष 2009 में रचना उर्फ वंदना पुत्री कृष्णा बाबू निवासी पाठक मोहल्ला थाना उरई जालौन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहू उसके बेटे को तरह-तरह की प्रताड़ना देती रही। उसकी नौकरी छुड़वा कर साथ में रहने के लिए विवश किया और जब वह साथ में रहने लगा तब उसे तरह-तरह के ताने निठल्ले,हरामखोर व बेरोजगार कहकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करती रही। उसे अपने घर परिवार से दूर कर दिया गया था जिससे वह मानसिक रूप से वह हमेशा परेशान रहता था। जब भी वह घर जाने के बाद करता था तो उसकी बहू खुद को बच्चों के साथ लेकर सुसाइड करने व उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दी थी। जिससे वह सहम जाता था। उसकी मां का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति से उसके नाजायज संबंध है। जिससे वह कुलदीप को अपने साथ महज बच्चों की देखरेख के लिए अपने साथ रख दी थी। बहू से परेशान होकर कुलदीप ने बीते 2 सितंबर को करनैलगंज नगर के कैलाश बाग रोड पर स्थित अपने किराए के मकान में आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बहू के विरुद्ध धारा 306 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जो भी सच्चाई होगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।


”go"