गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मामूली कहासुनी में एक महिला के साथ मारपीट की और उसके अंगूठे की हड्डी तोड़ी

 

angoothe-kee-haddee-todee

कर्नलगंज-गोण्डा। मामूली कहासुनी में एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसके अंगूठे की हड्डी तोड़ दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाल्हापुर पूरे राय पुरवा निवासी महिला सोना देवी पत्नी राम जी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 3 लोगों श्याम जी, प्रदीप कुमार एवं रोली पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम पाल्हापुर पूरे राय पुरवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है और उपरोक्त तीनों लोग एक साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और लाठी से हाथ पर वार कर दिया। जिससे उसके हाथ के अंगूठे की हड्डी टूट गई। चौकी प्रभारी चचरी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की तहरीर पर पहले एनसीआर दर्ज किया गया था। बाद में मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक धाराएं तरमीन कर दी गई मामले की विवेचना की जा रही है।


”go"