गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर महिलाओं की जांच कर दवाएं दी गई

 

jaanch-kar-davaen-dee-gaee

कर्नलगंज-गोण्डा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर महिलाओं की जांच कर दवाएं दी गई। यहां पर 306 गर्भवती की प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) जांच की गई। इसमें 17 महिलाओं को एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) के लिए चिन्हित किया गया। अधीक्षक डा.मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आईं गर्भवती की महिला चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व सभी जांचें, यूरिन जांच, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सिफलिस, हीमोग्लोबिन व पेट से जुड़ी अन्य जांच की निःशुल्क सुविधा दी गई। इसके साथ ही नव दंपति व परिवार नियोजन लाभार्थियों को स्वस्थ परिवार-खुशहाल परिवार के लिए परामर्श भी दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, गर्भवती की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, प्रसव पूर्व जांच एवं उन्हें समय पर उचित इलाज मुहैया कराने के लिए पीएमएसएमए दिवस प्रत्येक माह की नौ तारीख को मनाया जाता है। दिवस पर चिकित्सालय पर महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौम्या श्रीवास्तव द्वारा प्रसव पूर्व जांच की गई। जांच के बाद उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया। उच्च स्तरीय इकाई पर संदर्भित किया गया एवं निःशुल्क दवा, आवश्यक चिकित्सीय व पोषण परामर्श भी दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित खान-पान, आयरन की गोली खाने की सलाह भी दी गई। इस मौके पर डा.विभा कुमारी, बीसीपीएम सुरेंद्र यादव बीपीएम, संजय कुमार यादव, काउंसलर पंकज सिंह, स्टाफ नर्स विजेता सिंह, वंदना, कल्पना, सीएचओ पूनम सिंह, लक्ष्मी देवी, रोहित सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


”go"