कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र, कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बाउंड्री के ठीक सामने अवैध वाहनों का अड्डा बन गया है। जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को विद्यालय एवं बीआरसी तक आने जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। करनैलगंज बीआरसी, कंपोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संयुक्त रूप से लगभग एक ही परिसर में स्थापित है और गोंडा लखनऊ मार्ग के किनारे बाउंड्री बनी हुई है। अवैध तरीके से सुबह से शाम तक अवैध वाहनों का जमावड़ा बना रहता है। जिससे दोपहर में छुट्टी के वक्त बच्चों को विद्यालय से निकलने में सीधे रोड पर आने के लिए विवश होना पड़ता है। इसके साथ ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जब ब्लॉक के शिक्षकों को आना होता है तो उनके वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं होती है। बीआरसी के सामने रोड तक वाहनों का जमावड़ा हो जाता है। जिससे जाम की स्थिति के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को विद्यालय के सामने वाहन खड़ा करने से मना किया गया है मगर नहीं मान रहे हैं और छोटे छोटे बच्चे छुट्टी के बाद सड़क के किनारे न जाकर सीधे बीच रोड पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडे का कहना है कि इसके लिए कोतवाली करनैलगंज पुलिस को पूर्व में अवगत कराया गया एक बार पुलिस ने हटवा दिया मगर अवैध वाहन चालक मानने को तैयार नहीं है।
गोण्डा-स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बाउंड्री के ठीक सामने बना अवैध वाहनों का अड्डा

You may also like:
Labels:
स्थानीय