गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विश्व विख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को कायस्थों ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

ne-maun-rakhakar-dee-shraddhaanjali

 -स्वयं कष्ट  में रहकर भी दूसरों को हंसाते रहना राजू की आदत थी-के0के0श्रीवास्तव 

गोण्डा। जनपद की चित्रांश कल्याण समिति उत्तर प्रदेश गोंडा इकाई के संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर डीके की व के0के0श्रीवास्तव की मौजूदगी में समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव , मंत्री संन्तोष श्रीवास्तव ने सैकड़ों कायस्थों के साथ जनपद के स्थानीय गांधी पार्क में विश्व विख्यात हास्य कलाकार सत्य प्रकाश उर्फ राजू श्रीवास्तव को दो मिनट का मौन रखकर दिया श्रद्धांजलि। शोक सभा के अंत में संरक्षक कमेटी ने मृतक आत्मा को शांति व राजू श्रीवास्तव के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और हास्य सम्राट के जीवन पर प्रकाश डाला सभा के अंत में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी के0के0 श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक अत्यंत गरीब परिवार से होने के बावजूद जो व्यक्ति खुद गरीबी से लड़ता रहा वह सदैव दूसरों को हंसाने का कार्य किया वह अब हमारे बीच नहीं रहा ऐसे में हम सभी को दूसरों के सुख,हंसी व उसके खुशी का ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए हमें मृतक आत्मा से सीख लेनी चाहिए अंत में मृतक  आत्मा को दी श्रद्धांजलि ।

 जिस समय चित्रांश कल्याण समिति की महिला विंग की जिला संयोजक वीना श्रीवास्तव अध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव,  विजित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष इंद्र बहादुर, राजकुमार, अशोक कुमार, अतुल कुमार, सुशील कुमार, प्रमोद नंदन,अजीत,अजय,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय , पत्रकार बसंत श्रीवास्तव के साथ ही समिति के  पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व सैकड़ों कायस्थ मौजूद रहे।


”go"