-मुंजहा बाबा आश्रम धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व
गोण्डा। उतरौला रोड पर स्थित ऋषि मुंजहा बाबा आश्रम में महान संत महात्माओं की पुण्य स्मृति में गुरुपर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर दो से रात दस बजे तक चले भण्डारें में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं सहित पालीटेक्निक के छात्र - छात्राओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए मुंजहा बाबा ट्रस्ट के मुखिया अनिरुद्ध सिंह शाही ने कहा कि संत महात्मा परिवार व जिला-गोण्डा माया मोह से नाता तोड़कर सम्पूर्ण विश्व मानव समाज को अपना परिवार मान लेते हैं। संत मुंजहा बाबा ऐसे ही महान विरागी संत थे। गुरुपर्व में शामिल श्रद्धालुओं के प्रति विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनय मिश्र अखिलेश कुमार उर्फ संत मिश्रा अमित शुक्ल आदि मौजूद रहे।

