-पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उसके घर आने का दिया आश्वासन
गोण्डा21 सितंबर। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर कस्टोडियल डेथ नवाबगंज मामले में पीड़ित परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने मिलकर न्याय दिलाने को कहा, परिजन के घर आने की बात के साथ-साथ रू० दो लाख (2,00,000) की आर्थिक सहायता भी की!
सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जिस तरह से नवाबगंज थाने के कस्टोडियल डेथ मामले को श्री अखिलेश यादव जी ने सदन में उठाया उससे लगता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रदेश की सभी घटना/दुर्घटना की जानकारी रखते हैं!
बताते चलें कि अखिलेश यादव ने महिला अस्पताल में हुई मौत के साथ-साथ कस्टोडियल डेथ का मामला मंगलवार को सदन में उठाया था।
इससे पहले दुर्गेश निवासी डेहरास की आर्थिक मदद किया था। साथ ही साथ मुजेहना सीएचसी मामले में पीड़ित की मदद के साथ-साथ आज भी कस्टोडियल डेथ मामले में मदद की।
सपा नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पीड़ित के घर आने की बात भी कही।
मृतक के भाई फ़ौजी रामनारानायन ने कहा कि हमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है कि हमें न्याय अवश्य दिलाएंगे।

