कर्नलगंज-गोण्डा। सर्व शिक्षा अभियान, मिशन प्रेरणा और यूनिसेफ के अधिकारियों की टीम बुधवार को प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए उनकी प्रतिभा को परखा तथा प्रतिभाशाली बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए सराहना की। बुधवार की सुबह संयुक्त निदेशक एसएसए व कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन के प्राचार्य अजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले कक्षा 1 के छात्रों से तीन अंक के जोड़ के प्रश्न दिए जिसे बच्चों ने तुरंत हल कर दिया। उन्होंने पहले प्रश्न हल करने वाले बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। ऐसा देखकर सभी अधिकारी व बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। उसके बाद संयुक्त निदेशक की टीम कक्षा 2 में पहुंची जहां छात्र मोहम्मद अजहर और निधी से कहानी सुना। टीम ने छात्रा सुहानी से पुस्तक के बारे में जानकारी लिया। कक्षा 4 व 5 के छात्रों से गणित के प्रश्न हल करवाकर छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया। अधिकारियों ने मैथ किट का भी अवलोकन करके शिक्षक और बच्चों का हौसला बढ़ाया। वहीं अधिकारियों ने कक्षा 1 में लगाई गई गोल मेज की तारीफ करते हुए कहा कि इससे बच्चे एक दूसरे से घुल मिल जाते हैं। यह कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों के साथ हूप भी खेला। बच्चे भी बड़े अधिकारियों को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे। बच्चों की एक्टिविटी को मिशन प्रेरणा क्वालिटी सेल के अधिकारी अमित राय सहित अन्य अधिकारियों ने अपनी मोबाइल में कैद करते हुये प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर संयुक्त निदेशक व कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन के प्राचार्य के साथ राज्य परियोजना कार्यालय के क्वालिटी सेल के अधिकारी अमित राय, मिशन प्रेरणा के समन्वयक और यूनीसेफ के अधिकारी शुधांशू, खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय, जिला समन्वयक प्रशिक्षण हरगोविंद, एआरपी अनुराग कुमार, प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह, बाबूलाल यादव , ग्राम प्रधान मायाराम, भालेन्दु कुमार सिंह, उत्तम प्रसाद, राजकुमार, राम कुमार सिंह, सीमा सिंह, रोजगार सेवक अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।