गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्राम पंचायत फत्तेपुर के चुनाव की पुनर्मतगणना कराने के निर्देश दिए गए

 

ke-nirdesh-die-gae

कर्नलगंज-गोण्डा। सोमवार को एक ग्राम पंचायत के चुनाव की पुनर्मतगणना कराने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है कि विकास खण्ड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत फत्तेपुर निवासी खैरुलनिशा द्वारा ग्राम पंचायत फत्तेपुर में ग्राम प्रधान पद की पुनः मतगणना कराने का वाद उपजिलामजिस्ट्रेट न्यायालय पर प्रस्तुत किया था। जिस पर न्यायालय द्वारा पुनः मतगणना कराने का आदेश पारित किया गया। जिसके विरुद्ध जफरुलनिशा द्वारा दीवानी न्यायालय में निगरानी प्रस्तुत की गई। जिसकी अगली तारीख 31 सितंबर 2022 नियत है। इसी प्रकरण की रिट उच्च न्यायालय में दायर की गई। जहां न्यायालय द्वारा 26 अगस्त 2022 को पारित आदेश में कहा गया है कि पुनः मतगणना की कार्रवाई सम्पादित की जाएगी। मगर परिणाम रिवीजन में पारित आदेश के उपरांत ही प्रसारित किया जायेगा। उच्च न्यायालय द्वारा पुनः मतगणना पर रोंक नही लगाई गई है। ऐसे में पुनः मतगणना कराये जाने में कोई अड़चन नही है। मतगणना परिणाम रिवीजन में पारित अंतिम निर्णय के अधीन होगा। मतगणना कराने के लिये 12 सितंबर 2022 की तिथि नियत की गई है। मतगणना उपजिलाधकारी करनैलगंज के न्यायालय पर सम्पादित कराई जायेगी। उपजिधिकारी द्वारा मतगणना सम्पादित कराने के लिये सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को निर्देशित करने को कहा गया है।


”go"