अगरवत्ती का प्रयोग मुस्लिम अपने साथ लेकर आये थे और उसका प्रयोग मजार पर होता है। धीरे धीरे हिंदुओं ने भी अगरवत्ती जलाना प्रारम्भ कर दिया लेकिन वह यह भूल गए कि अगरवत्ती को बनाने में बांस का प्रयोग होता है जबकि बांस को हिंदुओं में जलाया नही जाता है।
शास्त्रों में बांस की लकड़ी को जलाना वर्जित है। किसी भी हवन अथवा पूजन विधि में बांस को नही जलाते हैं। भारतीय सनातन परंपराओं में बांस का जलाना निषिद्ध है। कहा जाता है की यदि बांस की लकड़ी को जलाया जाता है तो इससे वंश नष्ट हो जाता है और पितृ दोष लगता है।
बांस जलाने को अशुभ माना जाता है, कहा जाता है मुर्दे को जलाने के लिए बांस का प्रयोग किया जाता है, हिंदू धर्म में देसी घी का दीपक जलाया जाता है जो बहुत ही शुभ माना गया है, देसी घी का दीपक घर में अथवा मंदिर में जलाने से क्या लाभ होता है और बांस से निर्मित अगरबत्ती जलाने से होने वाली शुभ अशुभ बातों की चर्चा, ष् कैसे आए घर में सुख समृद्धि ष् नामक पुस्तक में की गई है ।
मूल स्रोतरू इस उत्तर का मूल स्रोत बताते हुए पुस्तक में लिखी बातों को नीचे वर्णित कर रहा हूं, इस उत्तर का मूल स्रोत है,पुस्तक,ष् कैसे आए घर में सुख समृद्धि ।
चित्र सोर्स है गूगल इमेजेस द्वारा प्राप्त इमेज
सुख समृद्धि के लिए घर में रोज सुबह शाम देसी घी का दीपक जलाना चाहिए क्योंकि इसमें उपस्थित विशिष्ट रसायनों का ऑक्सीकरण होने के कारण घर की धनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है शास्त्रों के अनुसार गाय के दूध से निर्मित शुद्ध देसी घी का दीपक वैभव धन लक्ष्मी सुख शांति बढ़ाता है घर के सदस्यों को आरोग्य रखता है शुभ करता है कल्याण करता है और शत्रुओं का नाश करता है ।

