गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो पोस्ट करना एक व्यक्ति को महंगा पडा

vyakti-ko-mahanga-pada

कर्नलगंज-गोण्डा। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो पोस्ट करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि निर्मल कुमार सिंह उर्फ दीपू पुत्र स्व.फौजदार सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर कोटहना थाना करनैलगंज ने अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर पोस्ट किया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संबंधित फोटो एवं वायरल हो रहे वीडियो को देखते हुए उन्हें शाहपुर रोड पर ग्राम बसुहा के पास में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक अवैध असलहा एवं कारतूस भी बरामद किया गया। संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया। यह बरामदगी एसआई अजय कुमार सिंह एवं परशुराम सिंह द्वारा की गई। गिरफ्तार निर्मल कुमार सिंह को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।


”go"