गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीआईओएस की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की तहसील स्तरीय बैठक

 

kee-tahaseel-stareey-baithak

कर्नलगंज-गोण्डा। डीआईओएस की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की तहसील स्तरीय बैठक कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला विद्यालय डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य यूपीएमएसपी की वेबसाइट साइट पर विद्यालय की समस्त सूचनाओं को अद्यतन कराएं। छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृत्ति ,कन्या सुमंगला योजना, शुल्क माफी, इंस्पायर अवार्ड सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ छात्र छात्राओं को दिलाएं। विद्यार्थियों, शिक्षकों एंव अभिभावकों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय का क्रियान्वयन सुचारू ढंग से कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से कोई भी हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। बैठक में कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्य, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज बालपुर के प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राजकीय हाई स्कूल टेपरा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राजकीय हाई स्कूल पहाड़ापुर से अंजलि वर्मा, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्नलगंज से अमिता पाण्डेय, कन्हैया लाल कॉलेज से शिक्षक आरडी सिंह, मेजर राजाराम, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार पाठक सहित पूरे तहसील क्षेत्र के समस्त सहायता प्राप्त व  वित्तविहीन प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


”go"