बांस जलाने को अशुभ माना जाता है, कहा जाता है मुर्दे को जलाने के लिए बांस का प्रयोग किया जाता है, हिंदू धर्म में देसी घी का दीपक जलाया जाता है जो बहुत ही शुभ माना गया है, देसी घी का दीपक घर में अथवा मंदिर में जलाने से क्या लाभ होता है और बांस से निर्मित अगरबत्ती जलाने से होने वाली शुभ अशुभ बातों की चर्चा, " कैसे आए घर में सुख समृद्धि " नामक पुस्तक में की गई है, पाठकों के लाभ हेतु मैं इस पुस्तक का प्रश्न नंबर 16 एवं पृष्ठ नंबर 19 को अपने मोबाइल कैमरे से खींच कर यहां पर प्रस्तुत कर रहा हूं ।
हो सकता है इस उत्तर को केवल अगरबत्ती जलाने वाले सज्जन अथवा अगरबत्ती निर्माता नापसंद करें यह शास्त्रों में वर्णित तत्वों के आधार पर है ।
अतः स्पष्ट है कि मंदिर में अगरबत्ती जलाने की अपेक्षा देसी घी का दीपक जलाना ज्यादा असरदार एवं कल्याणकारी रहता है ।
मूल स्रोत : इस उत्तर का मूल स्रोत पुस्तक," कैसे आए घर में सुख समृद्धि" में वर्णित बातें हैं चित्र सोर्स है मेरे द्वारा पुस्तक की मोबाइल कैमरे से फोटो खींचकर यहां पर लगाना ।




