गोण्डा। ठेकेदार द्वारा सड़क का पूर्ण निर्माण ना कराए जाने से क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों को भारी समस्या हो रही है जिसके सम्बन्ध में ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सड़क का कार्य पूर्ण कराने के लिए गुहार लगाई है। मामला विकासखंड के ग्राम पंचायत बिछुड़ी से जुड़ा हुआ है जहां पर गोंडा बहराइच मार्ग से सहजनवा से होते हुए ईट भट्ठा तक बनाने का आश्वासन विभागीय अधिकारियों को दिया गया था इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडे ने दी। उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर संबंधित ठेकेदार के द्वारा रोड का सैंपल भी कराया गया था लेकिन सड़क का निर्माण न कराए जाने से समस्त ग्रामवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं सड़क निर्माण कार्य के समय फसल धान गन्ना को खोद डाला गया जिससे हम किसानों की बहुत बड़ी क्षति हुई। इस सूखे से मौसम में डीजल लाकर के खेत भरकर धान की खेती की जा रही है। बीच में रावतारा बिछुड़ी ग्राम पंचायत में यदि सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त अधूरे सड़क का निर्माण जनहित में किया जाए। हम किसानों को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है। अधूरे सड़क का निर्माण कराए जाने के साथ ही किसानों को धान का फसल, जमीन का मुआवजा दिलाने की व्यवस्था करें तथा सड़क निर्माण ग्राम पंचायत में आगे बनवायी जाए। क्षेत्रीय विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि ग्राम पंचायत के दक्षिणी विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की अनदेखी किए जाने से जनहित में सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया जिसको शीघ्र ही निर्माण की मांग की जा रही है।
गोण्डा-ठेकेदार द्वारा सड़क का पूर्ण निर्माण न कराए जाने से ग्रामवासियों को भारी समस्या हो रही

You may also like:
Labels:
स्थानीय