-मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
कर्नलगंज-गोण्डा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना धनराशि जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि किसान सूखे की मार से प्रभावित हुआ है और किसानों के सामने तमाम समस्याएं खड़ी है। तमाम किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में निर्धारित तिथि के अंदर बीमा राशि जमा नहीं कर पाए हैं। जिससे तकनीकी तौर पर सूखा राहत राशि पाने से वंचित रह जाएंगे। जबकि सूखे मौसम की मार से हर किसान प्रभावित है। भारतीय किसान यूनियन किसानों के हित में यह मांग करता है कि बीमा राशि जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाया जाए जिससे बीमा राशि को जमा कर सकें। समय बढ़ाने तक व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से किया जाए। जिससे किसान लाभ अर्जित कर सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रताप बली सिंह, राम गोपाल सिंह, गंगे सिंह, विश्राम कश्यप, रूप नारायण सिंह, दिलीप बाबा, माधव राज यादव, जनार्दन, राज किशोर सिंह, राज किशोर सिंह, देवता दीन दुबे, कृष्ण कांत शुक्ला, रमेश मिश्रा, बबलू श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

