गोण्डा। जिला बार एसोसिएशन के मुख्य द्वार सहित भवन पर रेलिंग का लोकार्पण के० आर० एस० ग्रुप आप इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक सूरज सिंह ने जनपद के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी एवं मशहूर चिकित्सक डॉ आर एन पांडेय की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर सूरज सिंह ने कहा चूंकि स्मृतिशेष मंत्रीजी सदैव अधिवक्ता हितों के लिए समर्पित रहे और हर पुत्र का सपना होता है कि अपने पिता के नाम को आकाश भर में सुगन्धित करे, इसी क्रम में आज का लोकार्पण किया गया है। साथ ही सूरज ने कहा कि पहले भी स्मृतिशेष पंडित सिंह ने बार एसोसिएशन गोंडा में भवन निर्माण सहित कई सहयोग किया गया है आज उन्हीं की पावन स्मृति में मुख्य द्वार एवं भवन पर रेलिंग का लोकार्पण किया जा रहा है। अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी ने सूरज सिंह व डॉ आर एन पांडेय द्वारा भवन निर्माण व मुख्य द्वार/रेलिंग का कार्य की सराहना करते हुए सभी अधिवक्ता साथियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी उत्कृष्ट कार्य को करने के लिए पैसे नहीं बड़े मन की जरूरत है जो इन दोनों व्यक्तियों में है।
इस अवसर पर रवि प्रकाश पाण्डेय, डॉ राजेश पाण्डेय, के के मिश्रा, माधवराज मिश्रा, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, रितेश यादव, संगमलाल सिंह, नंद गोपाल शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामविलास मिश्रा जी, रामधन यादव, सुनील सिंह, जे पी पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, सोमनाथ तिवारी, जयचन्द सिंह, जेपी श्रीवास्तव, रितेश सिंह, शेष मणि दुबे, राजकुमार चतुर्वेदी, अंकुर मिश्र, गौरव सिंह, दयाशंकर शुक्ल, ज्ञान मिश्रा, सिद्धार्थ मोनू, सूरज गोस्वामी, विपिन शुक्ल आदि मौजूद रहे।

