गोण्डा। शनिवार को वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वर चंद्र जायसवाल ने मनकापुर क्षेत्र का नाम पहली बार विश्व काव्य पटल रौशन किया है। वह गत शनिवार को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे के बीच कई चक्रों में अपनी ओजस्वी कविताओं द्वारा विश्व काव्य पटल को वीरता प्रदान किया यह कार्यक्रम बुलंदी साहित्य सेवा समिति, बाजपुर (उत्तराखंड) द्वारा दूसरी बार लगातार तीन सौ घंटे का रखा गया है। 21 अगस्त से 2 सितंबर तक चलता रहेगा। इसमें 35 देशों के तेरह सौ कवि तथा कवयित्री प्रतिभाग कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी पुरस्कृत कविताओं क्रमशः ष्माँ यही वरदान दे दोष्, ष्जियें हम देश की खातिरष्, ष्योगेश्वर श्री कृष्णष् तथा सीमा पर तैनात वीर सैनिकों की भावनाओं को ष्सावधान हो सावधान अब जो हमसे टकराएगा याद रहे ऐ! जग वालों वह निश्चय मारा जाएगा सस संचालिका सुरभि कमेरा सहित समूह से जुड़े सभी कवियों ने उनकी कविता की सराहना की है।स्थानीय कवियों राम हौसला शर्मा,राम कुमार नारद,उमाकांत कुशवाहा, अशोक कुमार वर्मा,राम लखन वर्मा,धीरज श्रीवास्तव, पी एन श्रीवास्तव,भावना वर्मा,आँचल शांडिल्य ने उन्हें बधाई दी है । केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मेवा लाल,यतींद्र श्रीवास्तव,वारिस अली खान,राम सजीवन वर्मा, राम प्रकाश वर्मा,श्यामधनी, शैलेन्द्र यादव,अजय कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

