गोण्डा। सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 एंबुलेंस निरंतर अपनी सेवा से आपातकालीन सेवा एवं गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को बचता आ रहा है। इसी क्रम मे जनपद गोंडा ब्लॉक रुपईडीह अन्तर्गत ग्राम कमरावा में 27 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी शिवशंकर को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उषा देवी के पति ने एम्बुलेंस हेतु 108 पर कंट्रोल रूम फोन किया गया। वहीं कुछ मिनटों मे (यूपी 32-ईजी/4838) UP32EG4838 रुपईडीह हॉस्पिटल लोकेशन की एम्बुलेंस उनके घर पहुंची और प्रसूता को लेकर जैसे ही अस्पताल के लिए निकली कुछ ही दूरी पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिस पर 108 एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मोहित कुमार पांडेय व पायलट संतोष शुक्ला द्वारा एम्बुलेंस सड़क के किनारे खड़ा करा कर घर की महिलाओं के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। जिसके उपरांत इनको नजदीकी हॉस्पिटल पीएचसी रुपाईडीह भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। तदुपरांत एम्बुलेंस ई.एम.टी मोहित कुमार पांडेय व पायलट संतोष कुमार शुक्ल द्वारा इसकी सूचना 108/102 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार को दी गई।

