गोण्डा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत सरकार की फिट इंडिया मुहिम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा ने फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज नारे के साथ एक साइक्लोथोन साइकिल रैली का आयोजन किया। जिसमें 400 से अधिक लोगों ने साइक्लिंग कर के पर्यावरण और स्वास्थ्य को फिट रखने का मंत्र दिया। इसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ। साइक्लोथोन रैली श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से शुरू होकर गुरुनानक चौक होते हुए गुड्डू मल चौराहा पटेल नगर के रास्ते वापस श्री राम जानकी धर्मशाला पर समाप्ति हुई। फिर उसके बाद एक लकी ड्रा रखा गया जिसमें 2 प्रतिभागियों ने लकी ड्रा में जीत प्राप्त की। जिसमें पहला युशा खान और दूसरा शौर्य अग्रवाल ने जीता दोनों बच्चों को मंच की तरफ से साइकिल पुरूस्कार दिया गया।इस कार्यक्रम में समाज के सभी महिला बुजुर्ग बच्चे सभी ने भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता इंटरनेशनल एजूकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा । प्रबन्धक रितेश अग्रवाल भी रैली में शामिल रहें। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन खेमका, अमित अग्रवाल , मुकेश नहारिया,सभासद विशाल अग्रवाल ,सिबबू अग्रवाल,पोनी अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, विकास जैन,अनिकेत गोयल, अनुराग पचेरिया, प्रिंस गर्ग ,सौरभ जैन , रिशु अग्रवाल, राम नेवटिया अनिल मित्तल, संजय अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,घनश्याम ताजपुरिया ,संजय गोयल, नीलम जैन, नीतू गर्ग , सविता गोयल,कोमल अग्रवाल, शिल्पी गर्ग ,शालिनी अग्रवाल , अनामिका बंसल,सरिता अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सीएचसी मुजेहना वाले मामले में जांच समिति गठित
जांच समिति में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा को नामितकिया गया है। जांच के लिए जांच समिति सीएचसी मुजेहना के लिए रवाना हुई।

