गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पत्रकार पर फर्जी मुकदमा लिखे जाने से पत्रकारों में आक्रोश, मुख्यमन्त्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

 


गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में एक नवजात बच्चे को किसी अज्ञात जानवर द्वारा नोच कर खा जाने का प्रकरण प्रकाशित किये जाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पहले धानेपुर थाने में करीब साठ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ थाने में जा कर तीन महिलाओं से तहरीर दिलाई गयी थी। उसी तहरीर पर शासन प्रशासन के दबाव में अदद एक पत्रकार उमानाथ तिवारी पर हरिजन एक्ट, खेड़खानी सहित कई धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी को ले कर धानेपुर, बाबागंज इटियाथोक, मोतीगंज सहित सभी क्षेत्रों के पत्रकारो के साथ मुजेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी व थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 27-28 अगस्त 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में एक नवजात की किसी जानवर के नोचने से हुई मौत की खबर प्रकाशित करने के बदले पत्रकार उमानाथ तिवारी पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए। दूसरी मांग हुई कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पाए गए समस्त कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंतिम मांग हुई कि वर्तमान सीएचसी अधीक्षक डॉ सुमन मिश्रा पिछले 8 वर्ष व उनके पति डॉ विवेक मिश्रा विगत 11 वर्षों से यहां तैनात है। तत्काल प्रभाव से इन दोनों चिकित्सकों को यहां से अन्य कहीं तबादला किया जाए। मांगे पूरी ना होने की दशा में सभी पत्रकार मिलकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुजेहना और इटियाथोक सहित आसपास क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार मौके पर मौजूद रहे। पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


”go"