-डेढ़ लाख रुपए खर्च करने के बाद किसी तरह वापस घर आया
गोण्डा। दुबई भेज कर युवक को फंसाया, लाखों रुपए लेकर विदेश भेजा,तीन साल नौकरी करने के बाद भी नहीं मिला वेतन,डेढ़ लाख रुपए खर्च करने के बाद वापस घर आया।क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी दलित हृदयराम पुत्र टीकाराम नें थानें आयोजित समाधान दिवस में तहरीर देकर बताया कि जैतपुर माझा गांव निवासी कर्मवीर पुत्र बुझारत तथा वकील पुत्र बुझारत उसके घर पर आ कर बताया कि दुबई में एक कम्पनी में हमने कई लोगों को नौकरी करने के लिए भेजा है। आगर तुम्हें भी जाना है तो पचासी हजार रूपए लगेंगे । उनकी बात पर हमनें वीजा के नाम पर पचासी हजार रुपए उन्हें दे दिया। वेतन के नाम पर उन्होंने बताया कि ३६ हजार रुपए मिलेंगे। कम्पनी में तुम्हें सुपरवाइजर का काम करना है। वीजा मिलते हम 2019 में दुबई चले गए। वहां पर सुपरवाइजर की जगह हमे लेबर का काम मिला। तीन वर्ष तक काम करने पर हमें सिर्फ जेब खर्च व खुराकी ही दिया गया। वेतन मांगने पर हमसे कहा गया कि जिसके माध्यम से तुम यहां आए हो वेतन उसी से मिलेगा। तीन वर्ष बीतने पर वीजा का समय समाप्त हो गया। दुबारा बनवाने के लिए फिर से घर जाने के लिए कहा तो कम्पनी वालों नें कहा कि वीजा समाप्त हो चुका है अब बिना विलम्ब शुल्क के नहीं बन पाएगा। घर से पैसा मंगवा कर विलम्ब शुल्क जमा करो। तब हमने एजेंट कर्मवीर तथा वकील से फोन पर बात कर कहा कि कम्पनी में विलम्ब शुल्क मांगा जा रहा हंे आप कम्पनी में बात कर लीजिए। लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। किसी तरह से घर पैसा मंगवा कर हम वापस आए। यहां पर उन लोगों से पैसा मांगने पर गाली गलौज करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

