गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बहराइच में नियुक्त अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा अपने स्कूल के बगल असहाय विधवा महिला की जमीन को किया जा रहा जबरन कब्जा

 

raha-jabaran-kabja



-मानसी इंटरनेशनल स्कूल के बगल गाटा संख्या 44,701 पर किया जा रहा जबरन कब्जा डीएम गोंडा से लगाई गुहार

गोण्डा। सरकारी रसूख के दम पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय द्वारा अपने स्कूल मानसी इंटरनेशनल के बगल स्थित गाटा संख्या 44 तथा 701 पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत रेखा पत्नी स्वर्गीय देवी प्रसाद, सिंपा पत्नी इंद्रदेव, भवानी प्रसाद पुत्र बद्रीनारायण निवासी गण ग्राम जानकीनगर जयप्रभा ग्राम थाना खरगूपुर जिला गोंडा द्वारा जिला अधिकारी गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा रुकवाने की मांग की है। प्रार्थिनी ने बताया कि वह विधवा औरत है तथा भवानी प्रसाद विकलांग है वह बहुत लाचार बेबस है इसी मजबूरी का फायदा विपक्षी द्वारा उठाकर स्कूल उसी गाटा संख्या के बगल बना हुआ है, प्रार्थिनी की गाटा संख्या को कब्जा करके उसमें भी अपना स्कूल बनवाना चाहते हैं जिसको लेकर पीड़िता ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी द्वारा बताया गया कि इस संबंध में थाना खरगूपुर में भी शिकायत की गई है तथा उप जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। देखना यह है कि क्या एक लाचार और बेबस औरत की प्रशासन द्वारा मदद की जाती है या नहीं। दूसरी तरफ पीड़िता ने बताया कि सरकारी रसूख के दम पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा उसे लगातार धमकियां भी दी जा रही है।


”go"