गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बेटे की रिहाई कराने के लिए जेल पहुंचने के पहले ही रिहाई कर दी गई

rihaee-kar-dee-gaee

 -आठ साल बाद जेल से रिहा हुआ व्यक्ति देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, परिजन बेटे की तलाश मे भटक रहे

कर्नलगंज-गोण्डा। बेटे की रिहाई कराने के लिए जेल पहुंचने के पहले ही रिहाई कर दी गई। रिहाई के बाद युवक घर नही पहुंचा। आठ साल बाद जेल से रिहा हुआ व्यक्ति देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, परिजन उसकी तलाश में दर दर भटक रहे हैं। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक एवं जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर तलाश व कार्रवाई की मांग की है। करनैलगंज नगर के मोहल्ला सकरौरा पूर्वी निवासी मोहम्मद अली ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका लड़का लतीफ पिछले 8 साल से जेल में बंद था। उसकी रिहाई के पेपर जेल पहुंच गए थे। शनिवार को उसकी रिहाई होनी थी, जब वह अपने बेटे को लेकर लेने जेल पहुंचा तो उसे बताया गया कि शनिवार को सुबह 7 बजे जिला कारागार से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मगर शनिवार देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा और न ही उसका कोई पता चल रहा है। मोहम्मद अली का कहना है कि लगातार गोंडा शहर व करनैलगंज क्षेत्र में उसकी तलाश कराई जा रही है फिर भी कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं जेल अधीक्षक को शनिवार दोपहर बाद प्रार्थना पत्र भी दिया और बेटे की तलाश कराने की मांग की है। मोहम्मद अली का आरोप है कि बिना परिजनों के पहुंचे ही उनके बेटे को जेल से रिहा करने की बात कही जा रही है। जबकि 10 बजे परिजन जिला कारागार पहुंचे तब उन्हें पता चला की उनके बेटे को सुबह 7 बजे ही रिहा कर दिया गया है। परिजन बेटे की तलाश में भटक रहे हैं।


”go"