-परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी
गोण्डा। रामापुर के बनकटी में सोमवार सुबह घर से निकला युवक का शव मंगलवार को गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला।परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आशनाई का मामला बताते हुए सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू की।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामापुर के मजरा बनकटी के निवासी शेष धर तिवारी उर्फ प्रहलाद तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार तिवारी सोमवार सुबह करीब 11रू00 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से कौड़िया बाजार के लिए निकला था ।परिजनों ने करीब 2रू00 बजे उसको फोन किया तो उसकी मोबाइल बंद थी। शाम करीब 6रू00 बजे परिजनों की मोबाइल पर एक फोन आया जिस पर बताया गया कि उसके बेटे से हरखापुर के कुछ लड़को से झगड़ा हो गया है जिससे उसे पकड़ ले गए। फोन को परिजनों ने हल्के में लेते हुए देर शाम तक युवक के घर आने का इंतजार किया परंतु युवक के घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की परंतु नहीं मिला। मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर आम के बाग में युवक का शव आम के पेड़ में रस्सी से लटका दिखा। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-दिल्ली में रहता था युवक
मृतक सुशील कुमार तिवारी अपने पिता शेष धर तिवारी उर्फ प्रहलाद तिवारी व दो भाइयों के साथ जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली में काम करता था । वह चार भाई था जिसमें बड़ा भाई बचन ननकू रमन वह भाईयों मे दूसरे नंबर पर सुशील तिवारी था।
अभी कुछ दिन पहले ही अपने ग्राम प्रधान के यहां शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। उसके दो भाई व पिता दिल्ली में ही है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही वह फोन पर ही रोने लगे और घटना के बारे में परिजनों से पूछ कर दिल्ली से चल पड़ा।
-जाने इस सम्बन्ध में क्यो बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष कौड़िया मदन लाल गौतम ने बताया कि मृत्यु का असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगी। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। घटना की जांच प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी की जा रही है। आरोपी लड़की व उससे जुड़े लोगों की भी जांच व पड़ताल की जा रही है।

