गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अब सर्पदंश से होने वाली मौत पर मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये की आर्थिक मदद

roopaye-kee-aarthik-madad

कर्नलगंज-गोण्डा। अब सर्पदंश से होने वाली मौत पर मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये की आर्थिक मदद मिलेगी। शासन ने सर्पदंश को दैवी आपदा से जोड़ दिया है। उप जिलाधिकारी हीरालाल के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सांप के काटने से होने वाली मृत्यु दर को देखते हुए इसे दैवीय आपदा में शामिल कर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसमें सांप के काटने से किसी भी व्यक्ति की मौत होने के बाद पीड़ित परिवार को संबंधित थाने की पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार या एसडीएम में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी को इसकी सूचना देनी होगी। सूचना के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य होगा। सर्पदंश में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अनिवार्यता रखी गई है। उस पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश का अनुपालन कराने के लिए तहसील क्षेत्र के समस्त राजस्व कर्मचारियों, अधिकारियों को इस शासनादेश की जानकारी दी गई है और उन्हें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने व इस शासनादेश की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया है।


”go"