कर्नलगंज-गोण्डा। जेल से रिहा होने के बाद लापता युवक दूसरे दिन भोर में अपने घर पहुंचा। करनैलगंज नगर के मोहल्ला सकरौरा निवासी मोहम्मद अली का लड़का मोहम्मद लतीफ पिछले 8 वर्ष से जेल में था। शनिवार को गोंडा जेल से सुबह 7 बजे उसे रिहा कर दिया गया था। रिहा होने के बाद वह देर शाम तक घर नही पहुंचा। उसके परिजनों ने जेलर व पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए लापता बेटे की तलाश की गुहार लगाई थी। मोहम्मद अली ने बताया कि लगातार उसकी तलाश के लिए लोग दौड़ रहे थे। रविवार सुबह 4 बजे वह अपने घर पहुंचा। उसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

