गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजेहना के मजरा लाली पोखरा में बीते 10 जून को संपत्ति विवाद के तहत एक युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिस पर घायल सुमित सिंह की मां कुसुम सिंह ने अपने देवरानी सरिता सिंह व उनके पुत्र राजन सिंह और शुभम सिंह के विरुद्ध थाना धानेपुर में मुकदमा अपराध संख्या 97ध्22 धारा 307, 504, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। वांछित चल रहे अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रताप सिंह को धानेपुर पुलिस ने आज बग्गी रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक धानेपुर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ मोनू सिंह बग्गी रोड पर कहीं जाने की फिराक में है, तो मौके पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल अखिलेश राय व कांस्टेबल चेतन पांडे ने घेराबंदी का गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
गोण्डा-संपत्ति विवाद में चचेरे भाई को गोली मारने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You may also like:
Labels:
स्थानीय