-विकास खण्ड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत बकठोरवा का मामला
गोण्डा। विकास खण्ड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत बकठोरवा में पूर्व से निरस्त किए गए सरकारी खाद्यान्न वितरण की दुकान के चुनाव हेतु एडीओ पंचायत के अध्यक्षता में भौरूपुर प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, मां लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता एवं स्लम्बी महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया। एडीओ पंचायत घनश्याम पाण्डेय व एडीओ आई एस बी नरेन्द्र सोनी के उपस्थित में कोटे के चुनाव हेतु नियुक्त किए गए ब्लाक कर्मियों द्वारा समूहों द्वारा पेश किए गए कागजातों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के बाद कोटे के दुकान हेतु पात्र मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया। मौके पर ग्राम पंचायत सचिव राजेश चौधरी, सचिव शिवम् सिंह, ब्लाक मैनेजमेंट मैनेजर कुलदीप शर्मा, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

