गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मवेशियों के लिए घास काटने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर 11 हजार लाइन का तार अचानक टूट कर गिरा, हुई मौत

 

toot-kar-gira,-huee-maut

इटियाथोक-गोण्डा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव चमनढार में मवेशियों के लिए घास काटने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर  11 हजार लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। जिससे करंट के चपेट में आने से उसकी की मौैत हो गई।पास में मौजूद पत्नी मालती देवी भी बुरी तरह झुलस गईं।घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बुजुर्ग दंपत्ति को सीएससी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव निवासी मजदूर संतराम (62) पुत्र मिश्रीलाल रोज की तरह मंगलवार की सुबह पत्नी मालती देवी (58) के साथ खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। उसी समय खेत के ऊपर से गुजर रहे 11हजार विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसके चपेट में पति-पत्नी दोनो आ गए। इससे संतराम की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि मालती देवी बुरी तरह झुलस गई। ग्राम प्रधान सगीर खां ने बताया,कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


”go"