गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- जलमग्न तालाब को अवैध तरीके से पाटकर लोग कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिये

pakka-nirmaan-kar-liye

कर्नलगंज-गोण्डा। सरकार ने तालाब सहित अन्य खाते की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का फरमान जारी कर रखा है। मगर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की उदासीनता के कारण जलमग्न तालाब को अवैध तरीके से पाटकर लोग कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिये हैं। जिससे जल निकासी बाधित है और गांव की सड़क भी जलमग्न है। प्रकरण विकास खंड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भौरीगंज से जुड़ा है। यहां की ग्राम प्रधान राबिया ने बीते 31 मई को उपजिलाधिकारी  से मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुये ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। पत्र में कहा गया है कि जलमग्न तालाबों पर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगो ने पटाई करके कब्जा कर लिया है। कुछ हिस्से पर पक्का मकान भी बना लिया हैं। जिससे तालाब का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। वहीं जल निकासी की समस्या उतपन्न हो गई है। जिससे गांव की सड़क भी तालाब में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों को गंदे पानी व कीचड़ में होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। यहां पूरे वर्ष बाढ़ जैसी स्थित बनी रहती है। जिससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की मगर कार्रवाई तो दूर अभी तक कोई देखने तक नही गया है। प्रधान ने तालाब की पैमाइस करवाकर उसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।एसडीएम हीरालाल से वार्ता करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नही उठा। तहसीलदार नर्सिंगनरायन वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।


”go"