गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सफाई न होने से गांव की नालियां पटी पड़ी व नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता

 

sadakon-par-bhara-rahata

-जिसको लेकर समाजसेवी अजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया

कर्नलगंज-गोण्डा। विकासखंड हलधरमऊ के अंतर्गत ग्राम पहाड़ापुर में सफाई न होने से गांव की नालियां पटी पड़ी हैं। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की सम्भावना बनी हुई है। जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वरियों का समाना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात में तो हालात और खराब हो जाएंगे। जिसको लेकर समाजसेवी अजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में साफ सफाई न होने से जगह-जगह गन्दगी व्याप्त है। नालियों का  कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़को पर बहने लगा है। जिससे संक्रमण व गन्दगी से होने वाली बीमारी फैलने का अंदेशा है। समाजसेवी ने बताया यदि सम्बंधित अधिकारीगण इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो ग्रामवासी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। एसडीएम हीरालाल का कहना है कि बीडीओ हलधरमऊ को सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।


”go"