गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिना डिग्री के ही मुजेहना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे मेडिकल स्टोर,पैथोलॉजी पॉलीक्लिनिक,हॉस्पिटल

 

bina-digree-ke-hee-mujehana-kshetr-mein

-मुख्य चिकित्सा अधिकारी बोले पहले भी मिल चुकी है शिकायतें,जल्द होगी फर्जी लोगों पर कार्रवाई

-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अस्पतालों का निरीक्षण कर दे चुके हैं आवश्यक निर्देश

-बेखौफ होकर खुलेआम चला रहे पालीक्लिनिक हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी जिले के, स्वास्थ्यअधिकारी मौन

गोण्डा। एक तरफ तो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लगातार अस्पतालों में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों की हकीकत देख रहे हैं तथा मरीजों का हाल जान रहे हैं और दवा इलाज में लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इस समय फर्जी मेडिकल स्टोर,पैथोलॉजी, क्लीनिक, हॉस्पिटल, तथा डॉक्टरों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं कुछ जानकार बताते हैं कि फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर,पैथोलॉजी,क्लीनिक, हॉस्पिटल,चलाने वाले व्यक्ति का सीधे संपर्क मुख्यालय के उच्चाधिकारियों से रहता है और उनको सुविधा शुल्क हर माह पहुंच जाता है इसीलिए खुलेआम निडर होकर अपना कार्य करते रहते हैं।मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित बग्गी रोड पर इस समय खुलेआम फर्जी डिग्री व रजिस्ट्रेशन से मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी, क्लीनिक, हॉस्पिटल, चल रहे हैं।कभी-कभी तो ऐसा होता है कि फर्जी डिग्री वाले डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन तो कर दिया जाता है जिस पर लोगों की जान भी चली जाती है जान चले जाने के बाद जब पीड़ित स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करता है तो जांच की बात कहकर मामले पर लीपापोती हो जाती है। बताते चलें कि बग्गी रोड पर स्थित अकीला खान पाली क्लीनिक के नाम से चल रहा है जो स्वयं डॉक्टर अकीला बता रही है कि मैं छोटा ऑपरेशन करती हूं,नॉर्मल डिलीवरी करतीं हूं। और डॉक्टर अकीला ने यहां तक बताया कि मेरे पति व परिजनों में कई एमबीबीएस डॉक्टर और कई हॉस्पिटल है। डॉक्टर अकीला ने जो डिग्री.बीएएमएस, जीएनएन, एमए उर्दू. अपने विजिटिंग कार्ड में लिखा रखा है, अकीला ने विजिटिंग कार्ड में पता-बग्गी रोड मुस्लिम टेंट के सामने वाली गली मोफिया रोड अपने मकान में बैठने की भी बात सहित 24 घंटा मरीजों से मिलने का भी हवाला दे रखा हैं। जानकार बताते हैं कि डॉक्टर अकीला व उनके पति डॉक्टर इरफान का वाद विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधेश्याम केसरी ने बताया कि पहले भी शिकायत मिल चुकी है कि मुजेहना क्षेत्र में फर्जी तरीके से कुछ लोग मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी,पाली क्लीनिक, हॉस्पिटल, चला रहे हैं उसके खिलाफ एक टीम गठित कर जल्द से जल्द जांच कराकर अर्जी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

”go"