गोण्डा। जनपद के इटियाथोक ब्लाक में राजस्व विभाग की टीम ने इटियाथोक कस्बे में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण कर बनी दुकानों और मकानों पर पैमाइश के बाद लाल निशान लगाए। दुकानदारों को नोटिस तामील करने के बाद अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कवायद शुरू हो गई है। तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने इटियाथोक के स्टेशन रोड, पासीपुरवा मार्ग, हरैया झूमन में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण चिह्नित किए। साथ कस्बे के दो तालाबों की पैमाइश कर उसे अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की कारर्वाई शुरू कर दी है। तहसीलदार ने बताया कि मुख्य चौराहे से रेलवे के स्टेशन रोड तक दोनो तरफ की बंजर भूमि पर स्थानीय दुकानदारों ने अवैध रूप कब्जा कर पक्के मकान बनवा लिए हैं। दोनों तरफ सड़क की जमीन को खाली करवाने के बाद बंजर भूमि पर बने मकानों को बुलडोजर से खाली करवाया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि अवैध अतिक्रमण की सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें। जिसमें कब्जेदार का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज़ हो। साथ ही बताया कि पासीपुरवा मार्ग पर भी अवैध अतिक्रमण हैं। यहां भी अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा। दो तालाबों की हुई पैमाइश, जल्द खाली होगी जमीनरू कस्बा में दो तालाब सरकारी अभिलेख में दर्ज़ है। मुख्य चौराहे के पास पहला तालाब और दूसरा तालाब मुख्य चौराहे से थोड़ी दूर उत्तर पर स्थित है। मुख्य चौराहे पर स्थिति तालाब के चारों ओर से लोगों ने कब्जाकर अवैध रूप से मकान बना रखे हैं। दोनों तालाबों पर राजस्व विभाग की टीम ने दो-दो बार पैमाइश करके रिपोर्ट डीएम को सौंपी हैं।
गोण्डा- इटियाथोक बाजार में अवैध अतिक्रमण कर बनी दुकान और मकान गिराये जायेगें

You may also like:
Labels:
स्थानीय