गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

 
kee-baithak

कर्नलगंज-गोण्डा।  मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मोहसिन खान ने व संचालन आफताब अहमद अंसारी ने किया। बैठक को सम्बोधन करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि सरकार मदरसा शिक्षको को चार वर्ष से मानदेय नही दे रही है। जब कि प्रधानमंत्री ने मदरसो में एक हाथ मे क़ुरआन तो दूसरे हाथ मे कम्प्यूटर होने का सपना दिखाया था। उन्होंने कहा था कि मदरसों का आधुनिकीकरण कर उनमें अध्ययनरत बच्चो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। मगर उनका बयान मात्र जुमलेबाजी साबित हुआ। मदरसा शिक्षक भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके है। संघ के पदाधिकारी लगातार प्रदेश के मुखिया सहित जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की व्यथा सुना रहे हैं। मगर अब तक कोई अमल नही हुआ है। मानदेय आने पर शिक्षकों को प्राप्त होने में महीने भर लग जाते हैं। प्रदेश महामंत्री आफताब अहमद अंसारी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उसके बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।  ऋषिराम विश्कर्मा, राज किशोर, ओम प्रकाश, विनय कुमार,  रिजवान अहमद, अब्दुल हादी, अमीन, अरशद खान आदि शिक्षक मौजूद रहे। 



”go"