गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शिक्षकों से र्दुव्यवहार बरदास्त नहीं-आक्टा

nahin-aakta


 -शिक्षक संघ ने प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह पर उठाई कार्रवाई की मांग
गोण्डा। फुपुक्टा के आह्वान पर लंबित शिक्षक मांगों के समाधान हेतु आगामी 05 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी हेतु बुलाई गई बैठक में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कार्यकारिणी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध मलिक महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिंस कसौधन के साथ र्दुव्यवहार करने पर प्राचार्य पर कठोर कार्रवाई की मांग की मांग का मुद्दा छाया रहा। यह जानकारी देते हुए आक्टा के महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को आक्टा के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कार्यकारिणी की बैठक में फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षक की लंबित मांगों के समाधान हेतु आगामी 05 अक्टूबर को अवध विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन एवं शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं बैठक में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध मलिक महाविद्यालय गाजीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिंस कसौधन से र्दुव्यवहार करने वाली तानाशाह प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिंह के कार्य प्रणाली की घोर र्भत्सना की गई। आक्टा कार्यकारिणी ने सहमति जताई कि अमर्यादित एवं अनियमित कार्य करने वाली तानाशाह प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. संतलाल, डॉ. अवधेश सिंह, संयुक्त मंत्री, डॉ. अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष, डॉ. आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।



”go"