गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अधिवक्ताओं का क्रमिक धरना आमरण अनशन में तब्दील करने की चेतावनी

 
kramik-dharana

कर्नलगंज-गोण्डा।  तहसील करनैलगंज में चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक धरना आमरण अनशन में तब्दील करने की चेतावनी दी गई है। आरोप है तहसील प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता संजय मिश्रा व संचालक सूर्यकांत तिवारी ने किया। जिसमें अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि 2 सितंबर से तहसीलदार के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के क्रम में 4 अक्टूबर को तहसील के मुख्य द्वार पर प्रशासन के विरुद्ध एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन लोकतांत्रिक ढंग से तहसीलदार के स्थानांतरण तक जारी रहेगा। इस दौरान बैठक व आंदोलन में त्रिलोकीनाथ तिवारी, अरविन्द शुक्ल, वीरेंद्र तिवारी, अमरेश चौबे, अरुण मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता स्टाम्प वेंडर सहित मुंशी आदि मौजूद रहे।

”go"