गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बाइक सवार छुट्टा गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल,इलाज के दौरान मौत

 
govansh-se-takaraakar

गोण्डा। जनपद के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमरौनी स्थित सीबीएन मार्ग पर छुट्टा गोवंश से एक बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में शोक व्याप्त है।  ग्राम पंचायत धमरैय्या निवासी मन्नू मिश्रा के 24 वर्षीय पुत्र आशू मिश्रा गुरुवार की देर रात रगड़गंज कस्बे से अपने गांव धमरैय्या बाइक से जा रहे थे। खमरौनी यज्ञशाला के पास कुछ छुट्टा गोवंश सामने आ गए जिससे वह टकराकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी बेलसर पहुँचाया । हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार न देख परिजन घायल को लखनऊ ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।


”go"