गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सडक दुर्घटना में घायल सेवा निवृत्त शिक्षक की मौत


गोण्डा-सडक  दुर्घटना  में घायल सेवा निवृत शिक्षक की मौत

कर्नलगंज गोण्डा। मार्ग दुर्घटना में सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना करनैलगंज परसपुर मार्ग स्थित ग्राम पांडेयचौरा के समीप की है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम मनिहारी निवासी सेवानिवृत शिक्षक काली प्रसाद ओझा 68 वर्ष शनिवार की शाम चकरौत बाजार से वापस घर जा रहे थे। करनैलगंज परसपुर मार्ग पर वह ग्राम पांडेयचौरा की सीमा में प्रवेश करके अपने गांव को जाने वाली सड़क पर मुड़ने वाले थे। उसी बीच एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें गोंडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल दिवाकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये गोंडा भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिक्षक की मौत पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, बाबूलाल यादव, चितरंजन त्रिपाठी, वकील अहमद, सुरेश चंद्र शुक्ला, शमीम अहमद, इलियास अहमद, बालकराम त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, शतीस कुमार, मान सिंह, मोहम्मद सलमान आदि ने दुख व्यक्त किया है।


”go"